Home / Uncategorized / प्रेमिका ने बेहोशी की दवा मिलाकर प्रेमी के पत्नी को पिलाया उसके बाद पति ने गला दबाकर किया हत्या

प्रेमिका ने बेहोशी की दवा मिलाकर प्रेमी के पत्नी को पिलाया उसके बाद पति ने गला दबाकर किया हत्या

राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। प्रेमिका ने पुलिस पूछताछ में बताया- मैं उसे घुमाने के बहाने ई-रिक्शा से अपने साथ ले गई। पानी में बेहोशी की दवा मिलाकर पिलाई। फिर सुनसान इलाके में लेकर उतर गई। कुछ देर बाद उसका पति पहुंचा। उसे बाइक पर बैठाकर झाड़ियों में ले गए। वहां पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। घटना शिवपुर दियर इलाके की है।
बताते चले की बहादुरपुर के गड़वार में श्यामदेव प्रजापति अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी प्रीति की शादी 6 मार्च 2025 को रेवती के चुन्नीलाल प्रजापति से हुई थी। 22 मई 2026 को चुन्नी लाल ने प्रीति के पिता को फोन करके बताया कि वह कहीं चली गई है। चुन्नीलाल ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। 24 मई को शिवपुर दियर के पास झाड़ियों में प्रीति का शव मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही चुन्नीलाल और उसके परिवार के लोग दहेज को लेकर प्रीति को प्रताड़ित करते थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। 28 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहले शोभा चौरसिया को रेवती नगर पंचायत में उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। इसके बाद चुन्नीलाल प्रजापति को रेवती पावर हाउस, बभनौली के पास एक खंडहरनुमा मकान से गिरफ्तार किया गया। शोभा और चुन्नीलाल रेवती गांव के ही रहने वाले हैं। दोनों के बीच अफेयर है। पुलिस पूछताछ में शोभा चौरसिया ने बताया-22 मई को सुबह करीब 9 बजे मैं चुन्नीलाल के कहने पर उसकी पत्नी प्रीति को घुमाने के बहाने ई-रिक्शा से बयासी पुल की ओर ले गई। भोर में चुन्नीलाल ने मुझे एक पुड़िया दी थी। मैंने पाउडर को पानी की बोतल में मिलाया और रास्ते में प्रीति को पिला दिया। पानी पीने के बाद प्रीति बेहोश हो गई। इसके बाद उसे लेकर ई-रिक्शा से बयासी पुल पर उतर गई। रिक्शे को वापस भेज दिया। मैंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि उसका भाई आने वाला है। वो लोग प्रीति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाएंगे। कुछ देर बाद चुन्नीलाल भी वहां पहुंच गया। इसके बाद हमने प्रीति को बाइक पर बीच में बैठाया और पुल से आगे एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां मेन रोड से नीचे जाने वाली पगडंडी के पास झाड़ियों और खंधकनुमा जगह में, बबूल के पेड़ के पास प्रीति को छिपा दिया। इसके बाद चुन्नीलाल ने प्रीति की गला दबाकर हत्या कर दी। हम घर लौट आए। मैंने गांव और आसपास के लोगों में प्रीति के गुम होने की अफवाह फैला दी। दो दिन तक शोभा को तलाशने का नाट किया। इसके बाद 24 मई को चुन्नीलाल ने कोतवाली बलिया में जाकर प्रीति की गुमशुदगी दर्ज कराई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना स्थल के पास से प्रीति के गहने। 10 नीली कांच की चूड़ियां, दो प्लास्टिक के कंगन, एक सिंदूरी ब्लाउज और एक चैनदार पर्स बरामद किया। पर्स में 1355 रुपए नकद मिले। इसके अलावा आरोपियों की तलाशी में 3000 रुपए नकद, एक बैग और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *