Home / Uncategorized / चन्दौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में रविवार को एक छह वर्षीय बालक का शव कंपोजिट विद्यालय के गेट के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

चन्दौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में रविवार को एक छह वर्षीय बालक का शव कंपोजिट विद्यालय के गेट के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

चन्दौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में रविवार को एक छह वर्षीय बालक का शव कंपोजिट विद्यालय के गेट के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मृतक बालक की पहचान करजरा गांव निवासी कृष्णानंद सिंह के पुत्र कार्तिक सिंह (6 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रविवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच घर से निकला था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

बाद में, विद्यालय परिसर की चहारदीवारी के अंदर उसका शव मिलने से परिवार में दुख का माहौल छा गया। ग्रामीणों ने तत्काल बालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर धीना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि बालक के शव को कब्जे में ले लिया गया है और जांच जारी है।

उन्होंने आगे बताया कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *