Home / Uncategorized / घुघली चीनी मिल पर फिर गरमाई बहस, मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की मुलाकात

घुघली चीनी मिल पर फिर गरमाई बहस, मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की मुलाकात

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
चीनी मिल की वास्तविक स्थिति जानने को लेकर बढी सक्रियता, डी एम बोले जांच के बाद दी जाएगी पूरी जानकारी

महराजगंज। वर्षों से बंद पड़ी घुघली चीनी मिल के मुद्दे को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। चीनी मिल की वास्तविक स्थिति और उससे जुड़े तथ्यों की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से घुघली मीडिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने 1/06/026 सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात कर अपनी बात रखी।
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को चीनी मिल की वर्तमान स्थिति, किसानों और क्षेत्रीय जनता की अपेक्षाओं तथा मिल से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। मीडिया प्रतिनिधियों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाए, ताकि क्षेत्र में फैली तमाम आशंकाओं और चर्चाओं पर विराम लग सके।
इस दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि चीनी मिल से संबंधित कुछ लोग उनसे पहले भी मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और सभी तथ्यों का अध्ययन करने के बाद उचित जानकारी साझा की जाएगी।
जिलाधिकारी के इस आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि जल्द ही घुघली चीनी मिल से जुड़े मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट होगी और क्षेत्रवासियों को सही जानकारी मिल सकेगी।
मुलाकात के दौरान रामचंद्र रावत, पल्टू मिश्रा, राकेश जायसवाल, अर्जुन पटेल, अनिल यादव तथा रामबदन साहनी महेश विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *