पूर्वाचल राज्य संवाददाता दीपु तिवारी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 108/2026, धारा 105 बीएनएस से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना पिपरी पुलिस ने 6 जून की रात लगभग 11 बजे रेनुकूट स्थित वरिय अनुभाग अभियंता कार्यालय के पास घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सुभाष राम (35 वर्ष) तथा हरि (37 वर्ष) शामिल हैं। दोनों मूल रूप से दुद्धी क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में रेनुकूट क्षेत्र में रह रहे थे।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, चौकी प्रभारी जितेन्द्र सरोज सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।










