Home / Uncategorized / शक्तिनगर में कोयला ट्रक पकड़ा गया, फर्जी नंबर प्लेट का खुलासा—एक अभियुक्त गिरफ्तार

शक्तिनगर में कोयला ट्रक पकड़ा गया, फर्जी नंबर प्लेट का खुलासा—एक अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्वाचल राज्य संवाददाता दीपु तिवारी

सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला परिवहन कर रहे ट्रेलर वाहन को पकड़ते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार 7 जून 2026 को ग्राम जमशिला स्थित शनि मंदिर के सामने चेकिंग के दौरान ट्रेलर वाहन संख्या UP64 H 8337 को रोका गया। जांच के दौरान वाहन के दस्तावेज, बिल्टी/चालान एवं ई-परिवहन पोर्टल के सत्यापन में पाया गया कि वाहन का वास्तविक पंजीयन UP64 AT 5675 है और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला परिवहन किया जा रहा था।
इस संबंध में थाना शक्तिनगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 336(2), 336(3), 340(2) एवं 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल कुमार सोनी (48 वर्ष) निवासी परासी, थाना शक्तिनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने वाहन सहित कोयला और संबंधित इंजन यूनिट बरामद कर ली है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *