Home / Uncategorized / डाकघर का नये भवन में हुआ भव्य उद्घाटन

डाकघर का नये भवन में हुआ भव्य उद्घाटन

धानापुर l कस्बा स्थित डाकघर को सोमवार पूर्वांह 11 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित आकाश गंगा रेस्टोरेंट के पास नये भवन में स्थानांतरण के साथ भव्य उद्घाटन राहुल यादव उपमंडलीय निरीक्षक डाकघर चंदौली द्वारा फीता काटकर किया गया l

इस अवसर पर राहुल यादव उप मण्डलीय निरीक्षक ने उपस्थित विभागीय अधिकारियो ,कर्मचारियों व अन्य गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित करते हुआ कहा कि धानापुर कस्बा के पुराने भवन में संचालित डाकघर में जगह कम होने के साथ ही ग्राहकों को हो रही परेशानियों को देखते हुए विभाग ने आज इस नये भवन में डाकघर को शिफ्ट किया किया है l जिससे लोगो को राहत के साथ ही अन्य सुबिधा मिल सकेगी l उन्होंने विभागीय कर्मचारियों से जनता के कार्यों को लगन व निष्ठा के साथ विभाग द्वारा संचालिय सभी लाभकारी योजनाओं से लाभ उठाने की अपील किया औऱ कहा कि हमें आशा व विश्वास है कि जनता को इसका लाभ मिलेगा l
इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर वाराणसी पूर्व मण्डल, चंद्रशेखर दूबे ओवरसीयर तथा उप डाकपाल चंदन कुमार,रजनीश, अमित कुमार, क्षेत्र के धराव के पोस्ट मास्टर चिरौजी लाल जायसवाल, मुनक्का प्रसाद, सरजू प्रसाद, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे l 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *