Home / Uncategorized / पुतलीघर चौक में कांग्रेस का विशाल विरोध प्रदर्शन, पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

पुतलीघर चौक में कांग्रेस का विशाल विरोध प्रदर्शन, पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

डॉ. राज कुमार वेरका और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मित्तू मदान की अगुवाई में प्रदर्शन, कानून-व्यवस्था, नशाखोरी और जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा

अमृतसर, 10 जून (राजू वालिया):
पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते नशे के कारोबार और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आज अमृतसर के पुतलीघर चौक में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग के दिशा-निर्देशों के तहत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका तथा जिला कांग्रेस कमेटी अमृतसर (शहरी) के अध्यक्ष सौरभ मित्तू मदान की अगुवाई में किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और पार्टी समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘झाड़ू’ को प्रतीकात्मक रूप से तोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया। मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हत्या, लूटपाट, गैंगस्टर गतिविधियों और नशे से जुड़े मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके कारण आम लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने जनता से अनेक बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार उन वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। डॉ. वेरका ने कहा कि पंजाब की जनता बदलाव की उम्मीद लेकर इस सरकार को सत्ता में लाई थी, लेकिन आज वही जनता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही है। डॉ. वेरका ने दावा किया कि राज्य में बेरोजगारी, नशाखोरी और अपराध जैसी समस्याएं पहले की तुलना में और अधिक बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन गंभीर मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई करने में असफल साबित हुई है, जिससे लोगों का भरोसा लगातार कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में पंजाब के हितों के लिए काम करना चाहती है तो उसे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नशे के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मित्तू मदान ने कहा कि पंजाब की जनता अब मौजूदा सरकार की कार्यशैली और कार्यप्रणाली को भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान किए गए वादे पूरे नहीं होने के कारण लोगों में भारी निराशा का माहौल है। मदान ने आरोप लगाया कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर वास्तविक स्थिति बिल्कुल अलग दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि जनता को विकास और सुशासन के नाम पर केवल आश्वासन दिए गए हैं, जबकि वास्तविक समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस सौरभ मित्तू मदान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज बनकर उनके मुद्दों को उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब और पंजाबियों के हितों से जुड़े हर विषय पर कांग्रेस मजबूती से संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने अपनी नीतियों में सुधार नहीं किया और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी अपने आंदोलन को और तेज करे विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पंजाब सरकार से नशे के कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा जनता से किए गए वादों को जल्द पूरा करने की मांग की।प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो पार्टी राज्यभर में बड़े स्तर पर जन आंदोलन शुरू करेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा और सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाना ही इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *