Home / Uncategorized / रेणुकूट में एसबीआई म्यूचुअल फंड शाखा का नए कार्यालय में हुआ शुभारंभ

रेणुकूट में एसबीआई म्यूचुअल फंड शाखा का नए कार्यालय में हुआ शुभारंभ

पूर्वाचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र/रेणुकूट। स्थानीय एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एसबीआई म्यूचुअल फंड) की रेणुकूट शाखा का कार्यालय अपने पूर्व पते से स्थानांतरित होकर अब रेणुकूट मेन रोड स्थित एस.एस. मार्केट के समीप नए परिसर में संचालित होगा। नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन एवं पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर एसबीआई म्यूचुअल फंड के शाखा प्रबंधक सिद्धांत सिंह ने नए कार्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई तथा शाखा की निरंतर प्रगति, सफलता और समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं कीं।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए कार्यालय के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम ग्राहकों को और बेहतर एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।

पूजन एवं उद्घाटन समारोह में शाखा प्रबंधक सिद्धांत सिंह, सुश्री श्रद्धा पांडे, मारुति नंदन चौबे, मनोज कुमार दुबे तथा रंजीत कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता की और शाखा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का समापन शाखा की निरंतर उन्नति, ग्राहकों की समृद्धि एवं बेहतर निवेश सेवाएं प्रदान करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *