पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
महराजगंज।*दिनांक 12 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज, श्री शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में सुरक्षा और जनसेवा के संकल्प को सुदृढ़ करते हुए जनपद के समस्त थानों पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। *इसका मुख्य उद्देश्य थानों पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की समस्या को पूरी संवेदनशीलता से सुनना और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली व सक्रिय बनाना रहा।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए सभी थाना प्रभारियों द्वारा प्रतिदिन की भांति थाना कार्यालयों पर आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त मामलों का मौके पर ही परीक्षण कर, उनका यथाशीघ्र, विधिक, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कराया गया।
थाना कार्यालयों पर प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई का आयोजन, विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर










