*वाराणसी:*वाराणसी मण्डल की एंटी करप्शन टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के अवर अभियंता (JE) सुखदेव स्वरूप रस्तोगी को ₹22,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पाण्डेयुपर उपकेन्द्र पर तैनात JE सुखदेव रस्तोगी ने शिकायतकर्ता अमित कुमार श्रीवास्तव से नए मकान के अस्थाई बिजली कनेक्शन की पैरवी के एवज में ₹22,000 घूस की मांग की थी। आज दोपहर करीब 11:44 बजे टकट कपुर (मंशनगर कालोनी) में जैसे ही जेई ने शिकायतकर्ता से पैसे लिए, निरीक्षक उमाशंकर यादव के नेतृत्व में तैनात एंटी करप्शन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। हाथ धुलवाने पर केमिकल के कारण धोवन का रंग गुलाबी हो गया। आरोपी जेई (मूल निवासी लखनऊ, हाल पता शिवपुर वाराणसी) के खिलाफ थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वाराणसी में बड़ी कार्रवाई: ₹22,000 रिश्वत लेते बिजली विभाग का JE रंगे हाथ गिरफ्तार









