Home / Uncategorized / किसी भी आंदोलन को राजनीति से जोड़ना ठीक नहीं है: सुनील कुमार पांडेय

किसी भी आंदोलन को राजनीति से जोड़ना ठीक नहीं है: सुनील कुमार पांडेय

राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। किसी भी आंदोलन को राजनीति से जोड़ना ठीक नहीं है असली समाज सेवी वही है जो जनता के दुख सुख के साथ हर काम में शामिल हो, जनता की समस्याओं को उसकी आवाज को सरकार तक पहुंचाए। दुर्भाग्य है इस समाज का की किसी भी काम के लिए राजनेता को देखने लगते है आपको मालूम नही आप कितने ताकतवर है। उक्त बातें जिला एवं सत्र न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील पांडेय ने कही बताते चले की जनपद के दुबहड़ थाना क्षेत्र के ओझा कछुआ क्षेत्र में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का जन आंदोलन शनिवार को छठवें दिन भी जारी रहा। इसी क्रम में आज अनशन करियों समेत ग्रामीणों ने एन एच ए आई के अधिकारियों की एक शव यात्रा निकाली। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास के अभाव में भविष्य में किसानों, विद्यार्थियों और राहगीरों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी और छात्र नेता आजाद भोला पांडेय ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्रवासियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलनकारी आमरण अनशन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। क्रमिक अनशन में कल्याण सिंह, प्रधान बलराम यादव, गोलू दुबे, जयप्रकाश गुप्ता, दिनेश चौबे, पिंटू पांडेय, राजकुमार खरवार, गगन पांडेय, बीके सिंह, आनंद विजय पांडेय, दीपक साहू, रमेश सिंह, अनिल यादव, छोटू यादव और राकेश दुबे सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांग पूरी होने तक यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *