पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण रविवार को वाराणसी पुलिस लाइन में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और हाल के महत्वपूर्ण मामलों पर विस्तार से जानकारी दी। डीजीपी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है, जिसका परिणाम यह है कि प्रदेश में अपराध के मामलों में उल्लेखनीय कमी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं और कानून का राज स्थापित करना सरकार तथा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अयोध्या स्थित राम मंदिर में हुई चोरी की घटना पर डीजीपी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है। एसआईटी पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। राजीव कृष्ण ने कहा कि आधुनिक तकनीक, बेहतर पुलिसिंग और जनता के सहयोग से अपराध नियंत्रण की दिशा में लगातार सफलता मिल रही है। उन्होंने आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की।
वाराणसी दौरे के दौरान डीजीपी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
“अपराध पर नियंत्रण और जनता का विश्वास ही यूपी पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धि है डीजीपी राजीव कृष्ण
अपराधियों पर शिकंजा , जनता में भरोसा : डीजीपी राजीव कृष्ण ने गिनाईं यूपी पुलिस की उपलब्धियां वाराणसी पुलिस लाइन में हुए पत्रकारों से रुबरु









