Home / Uncategorized / बूथ से बनेगी जीत की राह, पिपरी बैठक में सपा नेताओं का मंत्र

बूथ से बनेगी जीत की राह, पिपरी बैठक में सपा नेताओं का मंत्र

पूर्वाचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र। पिपरी स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) की मासिक बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ कमेटियों के गठन तथा जनगणना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

बैठक के मुख्य अतिथि एवं ओबरा विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों की पक्षधर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की ‘एक देश, एक चुनाव’ की प्रस्तावित व्यवस्था का विरोध करते हुए कहा कि समाजवादी विचारधारा के लोग इसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान नवनिर्वाचित सपा पिपरी नगर अध्यक्ष रामचंद्र यादव का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में रामचंद्र यादव ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव, ओबरा विधानसभा महासचिव अमरनाथ यादव, पूर्व जिला सचिव अरविंद यादव, जिला सचिव रामविलास यादव, सेक्टर प्रभारी सुमित श्रीवास्तव, आशु खान, रमेश कुशवाहा, मणिशंकर मौर्य, रेणुकूट नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महासचिव पंचदेव यादव, मनोज पासवान, दिनेश यादव, अरुण, घनश्याम एवं सत्येंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अनिल कुशवाहा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *