पूर्वांचल राज्य गाजीपुर (भांवरकोल)
पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मरदह थाना क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ के बाद, पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मरदह थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने जब एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी संतोष यादव के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह वहीं ढेर हो गया।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी संतोष यादव को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है ।
अस्पताल में चल रहा है इलाज
गोली लगने से घायल हुए आरोपी संतोष यादव को पुलिस ने तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह में भर्ती कराया, जहाँ सुरक्षा घेरे के बीच उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस मुठभेड़ में पॉक्सो और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली










