Home / Uncategorized / पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र डा0 श्री एस चन्नप्पा के निर्देशानुसार जनपद महराजगंज के समस्त थानों, पुलिस कार्यालयों व पुलिस लाइन में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान

पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र डा0 श्री एस चन्नप्पा के निर्देशानुसार जनपद महराजगंज के समस्त थानों, पुलिस कार्यालयों व पुलिस लाइन में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
महराजगंज। आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर द्वारा दिए गए कुशल निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन मे जनपद महराजगंज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (दिनांक 21.06.2026) को अत्यंत गरिमामय, भव्य व सफल बनाने के उद्देश्य से एक विशेष एवं वृहद साफ-सफाई अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों, चौकियों, पुलिस कार्यालयों तथा पुलिस लाइन परिसर में व्यापक स्तर पर श्रमदान कर स्वच्छता सुनिश्चित की गई।
पुलिस लाइन महराजगंज में आयोजित मुख्य अभियान का नेतृत्व स्वयं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, महराजगंज सिद्धार्थ द्वारा किया गया। उनके साथ प्रतिसार निरीक्षक महराजगंज, रेडियो शाखा प्रभारी, यूपी-112 प्रभारी तथा पुलिस लाइन, यूपी-112, रेडियो शाखा व वेलफेयर शाखा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने पूरी निष्ठा के साथ इस स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
समस्त थानों व पुलिस कार्यालयों में विशेष सक्रियता
जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना परिसरों, कार्यालयों, बैरकों, आगंतुक कक्षों एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ मिलकर सघन साफ-सफाई की गई। पुलिस कार्यालय के विभिन्न पटलों पर भी फाइलों व अभिलेखों के रख-रखाव को सुव्यवस्थित करते हुए विशेष स्वच्छता सुनिश्चित की गई।
इस वृहद अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के भीतर स्वच्छता को एक संस्कार के रूप में बढ़ावा देना तथा पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने का संकल्प लेना है। इसके साथ ही, कल दिनांक 21.06.2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक स्वच्छ, स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण तैयार करना है, ताकि योग कार्यक्रम को पूरी भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न कराया जा सके।
इस दौरान उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल के साथ-साथ अपने आसपास के परिवेश को निरंतर स्वच्छ बनाए रखने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *