राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश (पंजी.) की नगरा इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर क्षेत्र में आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा व्यापारिक समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में निर्भय प्रकाश सर्राफ को नगर अध्यक्ष तथा बृजेश कुमार गुप्ता को नगर महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर व्यापारियों को मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी में अशोक गुप्ता, मो. शहाबुद्दीन, मो. निजामुद्दीन गुड्डू एवं रामायण ठाकुर को उपाध्यक्ष, बृजमोहन गुप्ता, रितेश यादव, रंजय गोंड एवं मो. फैयाज अहमद को मंत्री, मन्नु मद्देशिया को कोषाध्यक्ष तथा अश्विनी पाण्डेय सोनू को मीडिया प्रभारी बनाया गया। साथ ही वरिष्ठ व्यापारियों को संरक्षक मंडल में शामिल कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष निर्भय प्रकाश सर्राफ ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाएगा तथा व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगा। वहीं नगर महामंत्री बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़कर एक मजबूत व्यापारी एकता स्थापित की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री परशुराम जी चौरसिया, जिला अध्यक्ष मंजय सिंह, जिला महामंत्री मदन जी वर्मा, नगर अध्यक्ष रोहित पांडे, नगर महामंत्री राजकुमार वर्मा, विनय सिंह जी आदि लोग उपस्थित थे।बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा संगठन के मूल मंत्र “व्यापार हित राष्ट्र हित” को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल नगरा इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन









