Home / Uncategorized / महिला को बचाने के प्रयास में बाइक सवार डॉक्टर घायल, महिला भी हुई चोटिल; दोनों खतरे से बाहर

महिला को बचाने के प्रयास में बाइक सवार डॉक्टर घायल, महिला भी हुई चोटिल; दोनों खतरे से बाहर

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : धर्मेंद्र कुमार चौधरी

कोन (सोनभद्र)। कोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवाटन मोड़ पर बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सड़क पार कर रही महिला के हाथ में भी चोट आई। महिला को बचाने के प्रयास में डॉक्टर राजू की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे यह दुर्घटना हुई। उपचार के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोग्राम दोहर गांव निवासी डॉक्टर राजू बुधवार देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवाटन मोड़ के पास अचानक एक महिला सड़क पार करने लगी। महिला को बचाने के प्रयास में उन्होंने बाइक का संतुलन खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसा इतना तेज था कि डॉक्टर के चेहरे, नाक और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा उनके शरीर के कई हिस्सों में चोट तथा खरोंच के निशान आए हैं। वहीं, महिला के हाथ में भी चोट लगी है घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल डॉक्टर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोन में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी हालत गंभीर बताई गई, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उनकी स्थिति में सुधार हुआ और अब वे खतरे से बाहर हैं। घायल महिला का भी उपचार कराया गया हादसे के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। ग्रामीणों का कहना है कि देवाटन मोड़ पर सड़क का घुमाव और रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस स्थान पर चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर तथा पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से रात्रि के समय सावधानीपूर्वक वाहन चलाने तथा संवेदनशील मोड़ों पर गति नियंत्रित रखने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *