Home / Uncategorized / नेटवर्क विहीन गांवों का होगा सर्वे, सोनभद्र डीएम ने दिए जांच के निर्देश

नेटवर्क विहीन गांवों का होगा सर्वे, सोनभद्र डीएम ने दिए जांच के निर्देश

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज एवं दुद्धी तहसील क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर संबंधित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता की जांच कराने के आदेश जारी किए गए हैं जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी निर्देश के अनुसार, अपना दल (एस) की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं उत्तर प्रदेश महिला मंच की पदाधिकारी प्रीति सिंह तथा पार्टी के जिला मीडिया सचिव विकास पटेल द्वारा प्रेषित पत्रों में तहसील रॉबर्ट्सगंज की ग्राम पंचायत सरईगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों तथा तहसील दुद्धी की ग्राम पंचायत बरवाटोला के ग्राम कनवा, सवाला, सालेनाग एवं धमकाटोला में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध न होने की समस्या से अवगत कराया गया था उक्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सोनभद्र ने उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज एवं दुद्धी को निर्देशित किया है कि संबंधित ग्राम पंचायतों एवं गांवों में मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता का स्थलीय सत्यापन कर जांच आख्या उपलब्ध कराई जाए। जांच के दौरान यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि संबंधित क्षेत्रों में किसी दूरसंचार कंपनी का नेटवर्क उपलब्ध है अथवा नहीं इसके अलावा भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), सोनभद्र के ए.डी.ओ. (टेलीफोन) को भी अपने स्तर से उक्त क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *