Home / Uncategorized / जिला लेखपाल संघ वाराणसी का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न नई कार्यकारिणी निर्वाचित

जिला लेखपाल संघ वाराणसी का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न नई कार्यकारिणी निर्वाचित

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद शाखा-वाराणसी का द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग सिंह (जिला अध्यक्ष, जौनपुर) एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मपाल पटेल (जिला मंत्री, जौनपुर) की देखरेख में सम्पन्न हुई। निर्वाचन के उपरांत सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को कुछ निर्वाचन द्वारा एवं कुछ को निर्विरोध घोषित हुए। जिसमें मान सिंह अध्यक्ष , जितेन्द्र बहादुर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष , मनु उपाध्याय कनिष्ठ उपाध्यक्ष , पवन कुमार मंत्री , पियूष पाण्डेय उपमंत्री , जितेन्द्र कुमार जायसवाल कोषाध्यक्ष निर्विरोध तथा अजय कुमार श्रीवास्तव ऑडिटर निर्विरोध हुए। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकता को मजबूत करते हुए लेखपालों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। वही पत्रकार वार्ता के दौरान नवनिर्वाचित कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनु उपाध्याय ने कहा कि संगठन लेखपालों के हितों की रक्षा के साथ-साथ आम जनता के कार्यों को भी प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा कि लेखपालों से संबंधित कार्यों को पारदर्शी, समयबद्ध एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए संपादित कराया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *