पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / महाराजगंज/
अब्दुल कलाम/
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के विजयपुर गांव पहुंचकर भाजपा सेक्टर प्रमुख एवं सक्रिय कार्यकर्ता राजू विश्वकर्मा के पुत्र के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया तथा पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
परिजनों को सांत्वना देते हुए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का सुख-दुख मेरा अपना सुख-दुख है। इस कठिन घड़ी में पूरा भाजपा परिवार राजू विश्वकर्मा और उनके परिवार के साथ खड़ा है।”
इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ हर परिस्थिति में खड़ी रहती है और यही भाजपा की संगठनात्मक संस्कृति एवं पारिवारिक भावना की सबसे बड़ी पहचान है।
भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पुत्र के निधन पर दी श्रद्धांजलि










