Home / Uncategorized / इनर व्हील क्लब रेणुकूट ने किडनी रोगी को दिया संबल डायलेसिस व पौष्टिक आहार का उठाया खर्च

इनर व्हील क्लब रेणुकूट ने किडनी रोगी को दिया संबल डायलेसिस व पौष्टिक आहार का उठाया खर्च

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र। समाज सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए इनर व्हील क्लब रेणुकूट ने एक जरूरतमंद किडनी रोगी लक्ष्मी जी की सहायता के लिए सराहनीय पहल की है। क्लब ने रोगी के नियमित डायलेसिस के साथ-साथ संपूर्ण पौष्टिक आहार का खर्च वहन करने का निर्णय लिया, जिससे उन्हें बेहतर उपचार और स्वस्थ जीवन की दिशा में सहयोग मिल सके। क्लब की इस मानवीय पहल की क्षेत्र के लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना की है इस सेवा कार्य में हिंडालको अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. नीलम त्रिपाठी, डॉ. प्रेमलता यादव, डॉ. ऋषि कुमार तथा महेश कुमार का विशेष सहयोग रहा चिकित्सकों ने न केवल रोगी को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया, बल्कि समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन भी दिया क्लब पदाधिकारियों ने चिकित्सकों के सहयोग की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष ममता अग्रवाल ने कहा कि इनर व्हील क्लब का उद्देश्य केवल सामाजिक गतिविधियों का संचालन करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक सेवा तभी संभव है, जब प्रत्येक सक्षम व्यक्ति जरूरतमंदों के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करे कार्यक्रम में क्लब की सचिव संध्या सिंह, पूर्व अध्यक्ष (आई.पी.पी.) उदिता बनर्जी, आई.एस.ओ. अर्पणा सूर्यवंशी, पुनीता अस्थाना सहित क्लब की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। सभी ने सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि इनर व्हील क्लब रेणुकूट समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए इसी प्रकार सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे। उन्होंने समाज के सक्षम एवं जागरूक नागरिकों से भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *