Home / Uncategorized / शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र। महिला को ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये की मांग करने वाले आरोपी को शक्तिनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आईटी एक्ट एवं ब्लैकमेलिंग से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई थाना शक्तिनगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 134/2026 से संबंधित मामले में आरोपी दीपक शाह पुत्र चंद्रबली शाह, निवासी माजन खुर्द, थाना नवानगर, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश), उम्र करीब 26 वर्ष को 11 जुलाई 2026 को दुद्धीचुआ एनसीएल स्टेडियम के पास मुख्य मार्ग से गिरफ्तार किया गया पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक महिला को ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये की मांग की थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती एवं कांस्टेबल अमृतलाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *