Home / Uncategorized / एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को गति देने के निर्देश, मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को गति देने के निर्देश, मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र। प्रस्तावित पौधारोपण महाभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पौधारोपण के लक्ष्य, विभागवार तैयारियों, स्थल चयन, जनभागीदारी और अभियान के प्रभावी संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई बैठक के दौरान मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित पौधारोपण लक्ष्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल संख्या पूरी करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए, ताकि पौधों के जीवित रहने की दर बेहतर हो सके उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक पौधारोपण स्थल की जियो टैग फोटोग्राफी निर्धारित समय पर कराकर उपलब्ध कराई जाए। साथ ही अभियान के प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी की जाए, जिससे किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश न रहे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पौधारोपण स्थलों पर सुरक्षा, सिंचाई और संरक्षण की ठोस व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए बैठक में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि मंडलायुक्त द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पौधारोपण अभियान को सफल बनाएंगे और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य पूरा करेंगे। जियो टैग फोटोग्राफी सहित सभी आवश्यक सूचनाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पौधारोपण अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अभियान की सफलता के लिए सभी विभागों को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *