पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी
सोनभद्र। अनपरा स्थित हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुपावर डिवीजन, रेनुसागर के तत्वावधान में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेनुसागर परिसर में ‘रेनुसागर फिट एंड फास्ट चैम्पियनशिप-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन एवं खेल भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया मुख्य अतिथि हिन्डाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर.पी. सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सफलता की सबसे बड़ी पूंजी है। नियमित व्यायाम, खेलकूद और अनुशासित जीवनशैली व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने और फिट रहने का संदेश दिया प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जोश, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, वहीं उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूरे आयोजन के दौरान खेल परिसर उत्साह और ऊर्जा से सराबोर रहा हिन्डाल्को रेनुसागर के हेड एचआर आशीष पांडेय ने कहा कि संस्थान कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर फिटनेस एवं खेलकूद से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि कर्मचारियों में स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा मिल सके कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोहित सक्सेना, देवेन्द्र पांडेय, आर.के. बर्मा तथा सदानन्द पांडेय का सराहनीय योगदान रहा। समापन अवसर पर ईआर हेड मृदुल भारद्वाज ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सदानन्द पांडेय ने किया।










