Home / Uncategorized / ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पिपरी कोटेदार मनीष सिंह ने किया पौधारोपण

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पिपरी कोटेदार मनीष सिंह ने किया पौधारोपण

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

पिपरी (सोनभद्र)। प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पंचायत पिपरी के वार्ड संख्या-8 निवासी एवं कोटेदार मनीष सिंह ने अपने आवास के समीप अपनी पूजनीय माता के सम्मान में एक पौधा रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की पौधारोपण के बाद मनीष सिंह ने कहा कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। उनके सम्मान में लगाया गया यह पौधा केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि मातृत्व, संस्कार, प्रकृति प्रेम और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माँ अपने बच्चों का पालन-पोषण करती हैं, उसी प्रकार एक वृक्ष भी जीवनभर समाज को स्वच्छ वायु, शीतल छाया, फल तथा पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करता है उन्होंने कहा कि आज लगाया गया यह पौधा भविष्य में एक विशाल, छायादार एवं फलदार वृक्ष बनेगा, जिससे वार्डवासियों को स्वच्छ वातावरण, हरियाली और प्राकृतिक लाभ मिलेगा। यह वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए भी माँ के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणास्रोत बनेगा मनीष सिंह ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो यह अभियान निश्चित रूप से जनआंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल पौधारोपण तक ही सीमित न रहें, बल्कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। उन्होंने कहा, “माँ का आशीर्वाद और प्रकृति का संरक्षण, दोनों ही जीवन के लिए अमूल्य हैं। एक पेड़ माँ के नाम लगाना अपनी माँ के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण देने का संकल्प भी है इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हर वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *