Home / Uncategorized / वेतन व सुविधाओं की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

वेतन व सुविधाओं की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

सोनभद्र। अनपरा तापीय परियोजना की कॉलोनी में कार्यरत सफाई कर्मियों ने समय पर वेतन, न्यूनतम मजदूरी तथा ईपीएफ-ईएसआईसी जैसी सुविधाएं न मिलने के विरोध में सोमवार को परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन किया श्रमिकों का आरोप है कि मुख्य संविदाकार के माध्यम से कार्य कराने वाली पेटी ठेका कंपनी शासनादेश के अनुरूप न्यूनतम मजदूरी नहीं दे रही है और वेतन भुगतान में भी लगातार देरी हो रही है। साथ ही ईपीएफ व ईएसआईसी से संबंधित अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं जिला संविदा श्रमिक यूनियन (सीटू) के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा कि संगठन पूर्व में भी कई बार प्रबंधन को इस संबंध में अवगत करा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने श्रमिकों को समय पर वेतन, न्यूनतम मजदूरी और सभी वैधानिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाई कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *