Home / Uncategorized / 48 घंटे में मोबाइल शॉप चोरी का खुलासा, घुघली पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे

48 घंटे में मोबाइल शॉप चोरी का खुलासा, घुघली पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली ) पल्टू मिश्रा
चोरी के 4 एंड्रॉयड मोबाइल, 4 मदरबोर्ड और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गैंग बेनकाब

महराजगंज, 13 जुलाई 2026। घुघली थाना पुलिस ने बसंतपुर बाजार स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का महज 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी के चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चार मोबाइल मदरबोर्ड तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में घुघली पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार स्थित A to Z मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और चार मोबाइल मदरबोर्ड चोरी कर लिए थे। इस मामले में थाना घुघली पर मु0अ0सं0 152/2026 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 12 जुलाई को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों की निशानदेही पर चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गईं। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अन्य धाराएं भी बढ़ा दी हैं।
गिरफ्तार आरोपी अजय वर्मा (26), निवासी सिन्होरवा खुर्द,सिद्धार्थनगर, वर्तमान पता सिसवा बाजार।रेजानूर अली (23), मूल निवासी मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल), वर्तमान पता सिसवा बाजार।विवेक वर्मा (25), निवासी सिसवा बाजार, महराजगंज।
बरामदगी 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
4 मोबाइल मदरबोर्ड,टीवीएस रेडर (UP55AX2537)हीरो HF डीलक्स (UP56BB5591)
पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया। इस सफल कार्रवाई को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने घुघली पुलिस की त्वरित कार्यशैली की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *