Home / Uncategorized / चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिकारी और जनप्रतिनिधि सक्रिय

चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिकारी और जनप्रतिनिधि सक्रिय

स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अधीक्षक डॉ. रितेश कुमार, ग्राम प्रधान राम जी कुशवाहा और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कमलाकांत मिश्रा ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।

वहीं, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और खंड विकास अधिकारी राकेश मिश्रा ने धानापुर कस्बे के विजयदशमी पोखरा पर बड़े पैमाने पर पेड़ लगाए। इस दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और कंक्रीट के बढ़ते जंगल के कारण पौधरोपण ही भविष्य में पर्यावरण बचाने का एकमात्र उपाय है। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनाना चाहिए, क्योंकि बढ़ते प्रदूषण से पर्यावरण खराब हो रहा है और ऑक्सीजन के बिना जीवन की कल्पना मुश्किल है।

खड़ान गांव में शिवनंदन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक रमेश सिंह ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर पेड़ लगाए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी गंभीरता व्यक्त की।

रमेश सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए किसानों को जैविक खेती पर भी ध्यान देना चाहिए। उनके अनुसार, जैविक खेती के बिना पर्यावरण संरक्षण संभव नहीं हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *