चंदौली जिले के धानापुर विकासखंड क्षेत्र स्थित लोकुवा गांव में विद्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब है। यहां छात्रों और ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस बदहाल मार्ग के कारण सबसे अधिक दिक्कत विद्यालय जाने वाले बच्चों और अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को हो रही है। छोटे बच्चों को इसी गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। गंदे पानी के कारण बच्चों में संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
एक ओर सरकार सड़कों के कायाकल्प और सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को विद्यालय भेजने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर लोकुवा गांव में इन दावों की हकीकत कुछ और ही है। जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है।
अंबेडकर प्रतिमा से लोकुवा गांव में जाने वाले मार्ग की स्थिति विशेष रूप से खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण उनकी दैनिक आवाजाही प्रभावित हो रही है।
लोकुवा गांव के रुस्तम अली, मकसूदन अली, सतर अली, राम सनेही गोंड, रहीम अली, मंगला खरवार, दिनेश शर्मा, निहोर, मोहन विश्वकर्मा, मुरारी विश्वकर्मा और इद्रीस अली सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए मार्ग के तत्काल निर्माण की मांग की है।
इस संबंध में धानापुर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले को संज्ञान में ले लिया गया है। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि जल्द ही लोगों की समस्या को देखते हुए मार्ग का कायाकल्प किया जाए।
चंदौली जिले के धानापुर विकासखंड क्षेत्र स्थित लोकुवा गांव में विद्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब










