पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / महाराजगंज/ अब्दुल कलाम/
महराजगंज/फरेंदा। विकासखंड फरेंदा के ग्राम सभा निरनाम पूर्वी में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी अजहर अली ने किया।
इस अवसर पर अजहर अली ने कहा कि “एक पेड़ एक पुत्र के समान होता है।” उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रतिभा त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा पूर्व प्रधान प्रत्याशी जावेद अख्तर, नवीन सोनकर, पन्नीलाल, रामकृपाल चौधरी, सुरेश एवं अमित सहित अनेक ग्रामीणों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
ग्राम सभा निरनाम पूर्वी में अजहर अली के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश









