Home / Uncategorized / नशे के कारोबार पर पिपरी पुलिस का प्रहार, 1 किलो 542 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

नशे के कारोबार पर पिपरी पुलिस का प्रहार, 1 किलो 542 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र/रेणुकूट। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए पिपरी पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 542 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी (सीओ) पिपरी हर्ष पांडेय के नेतृत्व में की गई पुलिस के अनुसार, बुधवार 15 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10:49 बजे थाना पिपरी पुलिस गोविंद पेट्रोल पंप के समीप और विनोद राय गली के सामने स्थित कच्चे मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस टीम को संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली, जिसमें उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के झोले से 1 किलो 542 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश पुत्र राजा मद्रासी उर्फ राजा कबाड़ी (21 वर्ष), निवासी मलिन बस्ती, वार्ड संख्या-01, तुर्रा, थाना पिपरी, सोनभद्र के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर थाना पिपरी में मुकदमा संख्या 130/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है पुलिस अभिलेखों के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमा संख्या 20/2025 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उनके खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा पिपरी थानाध्यक्ष राजेश चौबे, महिला उपनिरीक्षक रीता यादव, मुख्य आरक्षी किशन यादव, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार पासवान तथा आरक्षी अंगद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं पिपरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *