Home / Uncategorized / रोटरी क्लब रेणुकूट की नई टीम ने संभाली कमान, जय तिवारी बने अध्यक्ष

रोटरी क्लब रेणुकूट की नई टीम ने संभाली कमान, जय तिवारी बने अध्यक्ष

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र रेणुकूट। रोटरी क्लब रेणुकूट का 51वाँ पदग्रहण समारोह गुरुवार को हिंडाल्को मल्टीफैसिलिटी सेंटर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पूनम गुलाठी की उपस्थिति में वर्ष 2026-27 के लिए रो. जय तिवारी ने अध्यक्ष तथा रो. शशांक शेखर सिंह ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर रोटरी सदस्यों, उनके परिवारजनों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, उद्योग जगत से जुड़े अधिकारियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। रोटरी परिवार के बच्चों ने पारंपरिक तिलक लगाकर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। समारोह में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पूनम गुलाठी के साथ असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. राजीव रंजन, मेजर डोनर रो. राजीव जयपुरिया, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. सतपाल गुलाठी एवं रो. डॉ. प्रमोद कुमार, रोटरी क्लब सनराइज वाराणसी के रो. देवेंद्र गुप्ता, हिंडाल्को के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख जसबीर सिंह सहित लायंस क्लब, इनर व्हील क्लब, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे स्वागत संबोधन में निवर्तमान अध्यक्ष रो. सुनील कांत पाण्डेय ने कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि “Service Above Self” की भावना को जीवन में उतारने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि क्लब ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, दिव्यांगजन सहायता, महिला एवं बाल कल्याण सहित अनेक जनहितकारी परियोजनाओं का सफल संचालन किया। उन्होंने सभी उपलब्धियों का श्रेय क्लब के सदस्यों की सामूहिक सेवा भावना एवं समर्पण को देते हुए सहयोगियों और परिवारजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।निवर्तमान सचिव रो. अजित अस्थाना ने वार्षिक सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर संचालित सेवा गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने बताया कि क्लब ने सुदूर ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों तक पहुँचकर जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, दिव्यांगजन सहायता तथा महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 ने क्लब को 23 विशिष्ट पुरस्कारों के साथ प्रतिष्ठित ‘गोल्ड क्लब’ सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि क्लब के प्रत्येक सदस्य, पदाधिकारी, उनके परिवारों एवं सहयोगियों की निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और टीमवर्क का परिणाम है इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष रो. सुनील कांत पाण्डेय ने वर्षभर उत्कृष्ट योगदान देने वाले क्लब सदस्यों एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करने वाले सहयोगियों को सम्मानित किया पदभार ग्रहण की औपचारिकता के दौरान रो. सुनील कांत पाण्डेय ने अध्यक्षीय कॉलर पहनाकर रो. जय तिवारी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। रो. अजित अस्थाना ने सचिवीय पिन प्रदान कर रो. शशांक शेखर सिंह को सचिव पद का दायित्व सौंपा, जबकि रो. शशि तिवारी ने वर्ष 2026-27 के लिए रो. अजित अस्थाना को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो. जय तिवारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि रोटरी केवल सेवा का मंच नहीं, बल्कि समाज में स्थायी एवं सकारात्मक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा, “हम केवल लक्ष्य पूरे करने के लिए नहीं, बल्कि समाज के जीवन में स्थायी बदलाव लाने के लिए कार्य करेंगे। पूरी टीम सेवा, समर्पण और नवाचार के साथ समाजहित की परियोजनाओं का विस्तार करेगी तथा प्रत्येक सदस्य को साथ लेकर रोटरी क्लब रेणुकूट को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का प्रयास करेगी।” उन्होंने अपनी नई कार्यकारिणी (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) की घोषणा की तथा 13 नए सदस्यों को रोटरी पिन पहनाकर क्लब परिवार में शामिल किया इसके पश्चात पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. डॉ. प्रमोद कुमार ने सभी नवसदस्यों को रोटरी की शपथ दिलाई और उन्हें रोटरी के सेवा मूल्यों एवं आदर्शों से परिचित कराया पूर्व अध्यक्षा रो. डॉ. प्रेमलता ने मुख्य अतिथि रो. पूनम गुलाठी का परिचय प्रस्तुत करते हुए उनके विनम्र व्यक्तित्व, सरल स्वभाव एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके नेतृत्व ने रोटरी की सेवा परंपरा को नई दिशा प्रदान की है अपने प्रेरणादायी संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पूनम गुलाठी ने रोटरी क्लब रेणुकूट के सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि क्लब ने सेवा, समर्पण और टीमवर्क के बल पर पूरे डिस्ट्रिक्ट में विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि रोटरी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित सदस्य हैं, जो बिना किसी अपेक्षा के समाजहित में निरंतर कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम आगामी वर्ष में सेवा के नए आयाम स्थापित करते हुए क्लब को नई उपलब्धियों तक पहुँचाएगी। साथ ही हर स्तर पर पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का आश्वासन भी दिया।
सांस्कृतिक सत्र में रोटरी परिवार के बच्चों ने आकर्षक नृत्य एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन रो. संजय रूंथला ने किया। अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने स्नेहभोज में सहभागिता कर एक-दूसरे को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ दीं समारोह की सफलता में रोटरी क्लब रेणुकूट के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, सहयोगियों एवं परिवारजनों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *