पूर्वांचल राज्य संवाददाता : धर्मेंद्र कुमार चौधरी
सोनभद्र। थाना कोन क्षेत्र और गवर्नमेंट इंटर हाई स्कूल की ओर जाने वाली सड़क के किनारे दोनों तरफ कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों ने विरोध जताया है व्यापारियों का कहना है कि सड़क निर्माण हुए अभी लगभग एक माह ही हुआ है, लेकिन बरसात के मौसम में नाली निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सड़क की दोनों तरफ सही तरीके से पैमाइश कर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके कारण कहीं-कहीं कम जगह में नाली का निर्माण किया जा रहा है स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के दक्षिणी तरफ नाली निर्माण के दौरान प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, जबकि उत्तरी तरफ ऐसी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। दक्षिणी क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि सड़क की सीमा को लेकर दोनों तरफ समान नियम लागू होने चाहिए और निर्धारित मानक के अनुसार ही नाली का निर्माण कराया जाना चाहिए दुकानदारों और व्यापारियों ने मांग की है कि पूरे मार्ग की दोबारा पैमाइश कराकर सड़क की वास्तविक सीमा निर्धारित की जाए और दोनों तरफ समान रूप से नाली निर्माण कराया जाए, जिससे भविष्य में जल निकासी की समस्या और विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण जनहित से जुड़ा कार्य है, लेकिन इसमें पारदर्शिता, समानता और नियमों का पालन किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।










