पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी
सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 किलो 916 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस ने यह कार्रवाई की पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को डोंगिया नाला घाट पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान दो लोगों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद दो झोलों से अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना पिपरी में मु0अ0सं0-132/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कपिल उर्फ बैला और विश्वकर्मा कुमार के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त वार्ड नं.-01, मलिन बस्ती तुर्रा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के निवासी हैं इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, महिला उपनिरीक्षक रीता यादव सहित थाना पिपरी की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।









