Home / Uncategorized / दुद्धी एसडीएम रवि पासवान के कार्यों की सराहना, सरल व्यवहार और कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान

दुद्धी एसडीएम रवि पासवान के कार्यों की सराहना, सरल व्यवहार और कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र दुद्धी तहसील के उपजिलाधिकारी रवि पासवान अपनी कार्यशैली, सरल व्यवहार और जनता के साथ बेहतर संवाद को लेकर क्षेत्र में चर्चा में हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, एसडीएम रवि पासवान आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहते हैं प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ-साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, राजस्व मामलों के निस्तारण और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने में उनकी सक्रिय भूमिका देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अधिकारी के सहज व्यवहार से आमजन को अपनी समस्याएं रखने में सुविधा होती है और प्रशासन के प्रति विश्वास का माहौल मजबूत होता है प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, उपजिलाधिकारी के पद पर क्षेत्र की कानून व्यवस्था, राजस्व कार्यों की निगरानी और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होती हैं। इन दायित्वों के तहत परिस्थितियों और नियमों के अनुरूप प्रशासनिक निर्णय लिए जाते हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर पूर्व आदेशों की समीक्षा कर उनमें आवश्यक संशोधन भी किए जाते हैं स्थानीय नागरिकों ने बताया कि एसडीएम रवि पासवान जनता की समस्याओं को सुनने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उनके व्यवहार में सरलता और कार्यों में पारदर्शिता होने के कारण लोगों में प्रशासन के प्रति सकारात्मक भावना देखने को मिल रही है क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि दुद्धी तहसील क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्यों, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रशासन आगे भी प्रभावी भूमिका निभाता रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *