Home / Uncategorized / पूर्वी जोन के 7 सेक्टरों की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण व सदस्यता अभियान पर दिया गया जोर

पूर्वी जोन के 7 सेक्टरों की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण व सदस्यता अभियान पर दिया गया जोर

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

सोनभद्र रेणुकूट, जुलाई 2026। अपना दल (एस) ओबरा विधानसभा के पूर्वी जोन के 8 सेक्टरों में से 7 सेक्टरों की मासिक बैठक मंगलवार को रेणुकूट में आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री श्री आशीष पटेल के दिशा-निर्देशों पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत ने की, जबकि संचालन जिला सचिव श्री संजय सोनी ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से कहा गया कि पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक बूथ पर सक्रिय संगठन खड़ा करना समय की आवश्यकता है। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया बैठक में सेक्टर-30 (पिपरी) के सेक्टर अध्यक्ष श्री बादल खान, सेक्टर-31 (कानोरिया) की सेक्टर अध्यक्ष श्रीमती रीता चौरसिया, सेक्टर-32 (हिंडालको) से जोन उपाध्यक्ष श्री विजय मिश्रा एवं विधानसभा उपाध्यक्ष श्री दुर्गेश चौबे, सेक्टर-33 (जलजलिया/खटाल) के सेक्टर अध्यक्ष श्री चंदन झा, सेक्टर-34 से श्री अजय कुमार ओझा, सेक्टर-35 (सरोज) तथा सेक्टर-36 (रन टोला) के सेक्टर अध्यक्ष श्री छोटेलाल खरवार सहित विभिन्न सेक्टरों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी सेक्टरों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा प्रस्तुत की तथा बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत ने कहा कि अपना दल (एस) गठबंधन सरकार का हिस्सा होने के बावजूद हमेशा जनता के हितों और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने हमेशा जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी है। उन्होंने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में हुए सुधार का उल्लेख करते हुए कहा कि माननीया अनुप्रिया पटेल एवं श्री आशीष पटेल के प्रयासों से लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान संभव हो सका। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार एवं पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं और लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर संगठन को और अधिक मजबूत करें। जिला सचिव श्री संजय सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और एकजुट कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) सामाजिक समरसता और समान सम्मान की विचारधारा पर कार्य करने वाली पार्टी है, जहां सभी जाति, वर्ग एवं धर्म के लोगों को बराबरी का सम्मान मिलता है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने-अपने बूथों पर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, बूथ समितियों के सक्रिय संचालन, जनसंपर्क अभियान तथा सदस्यता अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी आधार पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
इस अवसर पर , दुर्गेश चौबे, मती रीता चौरसिया, मती गीता चौधरी, संतोष चौरसिया, मती सरोज, मती पुष्पलता पटेल, नरेंद्र यादव, चंदन ओझा, अजय झा, राजेश गुप्ता, विजय मिश्रा, युसूफ खान, सूरज सिंह, गोपाल सिंह, बहादुर सिंह, अनूप सिंह, मती कुसुम चौरसिया, अशोक यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *