Home / Uncategorized / मेहनत लाई रंग: कोन थाना का सिपाही बना दरोगा, हेड कांस्टेबल त्रिभुवन चंद्र भी बने उपनिरीक्षक

मेहनत लाई रंग: कोन थाना का सिपाही बना दरोगा, हेड कांस्टेबल त्रिभुवन चंद्र भी बने उपनिरीक्षक

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : धर्मेंद्र कुमार चौधरी / दीपू तिवारी

सोनभद्र। कोन थाना में पिछले दो वर्षों से तैनात एक सिपाही ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उपनिरीक्षक (दरोगा) सीधी भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर दरोगा के पद पर चयन हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से कोन थाना सहित पूरे पुलिस विभाग में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर थाना परिसर में एक सादे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विभागीय पदोन्नति प्राप्त कर उपनिरीक्षक बने त्रिभुवन चंद्र ने नवचयनित दरोगा के कंधों पर दो सितारे (स्टार) लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दोनों अधिकारियों का स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की इसी क्रम में, हेड कांस्टेबल त्रिभुवन चंद्र को विभागीय पदोन्नति के माध्यम से उपनिरीक्षक (दरोगा) बनाया गया। वर्षों की निष्ठापूर्ण, अनुशासित और उत्कृष्ट सेवा के उपरांत मिली इस उपलब्धि पर उनके सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे नई जिम्मेदारियों का भी पूरी ईमानदारी, दक्षता और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे वहीं, देवरिया निवासी राम भुवन कुशवाहा ने उपनिरीक्षक (दरोगा) सीधी भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भी शुभकामनाएं दीं।
कोन थाना परिवार में एक साथ मिली इन उपलब्धियों से हर्ष और गौरव का वातावरण देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी नवचयनित और पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल, निष्पक्ष एवं जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यकाल की मंगलकामनाएं दीं। स्थानीय लोगों ने भी उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे जनपद सोनभद्र और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *