पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी
सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्तिनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और गति मिली है।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर चार अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सिकन्दर स्वीपर पुत्र रघुवर, राजेन्द्र स्वीपर पुत्र रघुवर, निवासी कोटा बस्ती थाना शक्तिनगर, शिवशंकर चौधरी पुत्र कल्लू चौधरी, निवासी कोटा बस्ती थाना शक्तिनगर तथा मनोज राय पुत्र तेजनाथ राय, निवासी काली मंदिर बस स्टैंड शक्तिनगर शामिल हैं पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी अभियुक्त न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर वांछित चल रहे थे। पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक देवमुनि सिंह यादव, आरक्षी संजीव कुमार एवं आरक्षी संजू की महत्वपूर्ण भूमिका रही पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटी आरोपियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय रहकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।शक्तिनगर पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने और फरार चल रहे वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।










