*चंदौली।* जनपद के इलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक अपनी बहन और मां की बेरहमी से पिटाई करता दिखाई दे रहा है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने भाई और चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार, *लक्ष्मी कुमारी, पत्नी स्वर्गीय पंकज सिंह, निवासी बरियारपुर ने आरोप लगाया है कि उसके पति की हत्या के बाद उसका भाई **आशुतोष कुमार सिंह* मनबढ़ किस्म का हो गया है और लगातार परिवार पर दबाव बनाकर *1 लाख रुपये* की मांग करता है। बहन का आरोप है कि इस पूरे विवाद में उसके चाचा *धीरज सिंह* भी आशुतोष का साथ देते हैं।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि *12 जुलाई 2026* की शाम करीब छह बजे आशुतोष कुमार सिंह अपने चाचा धीरज सिंह के साथ उसके घर पहुंचा और 1 लाख रुपये की मांग करने लगा। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि आशुतोष ने बहन की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसके सिर के पीछे गंभीर चोट आई, कान से खून निकलने लगा तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई।
बहन ने अपनी तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि पिता की मृत्यु के बाद उसका भाई मनबढ़ और दबंग हो गया है। उसने यह भी दावा किया है कि उसका भाई *बाराबंकी में एक हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है।*
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद उसने 112 नंबर पर सूचना दी थी, लेकिन तत्काल थाना स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई। बाद में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इलिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।









