पूर्वांचल राज्य संवाददातादीपू तिवारी
सोनभद्र। अपना दल (एस) महिला मंच की जिला स्तरीय बैठक शुकवार को उत्साह, ऊर्जा एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ संपन्न हुई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई मजबूती मिल रही है और समाज के विकास में उनकी भूमिका लगातार बढ़ रही है।
बैठक में वक्ताओं ने संगठन को गाँव-गाँव तक सशक्त बनाने, महिलाओं को नेतृत्व के अधिक अवसर उपलब्ध कराने तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं तक संगठन की योजनाओं और विचारों को पहुँचाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का मजबूत आधार है।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित महिलाओं ने संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि “जब महिलाएँ जागती हैं, तो समाज बदलता है और जब महिलाएँ संगठित होती हैं, तो इतिहास बनता है।”कृपा संबंधी समाचार प्रकाशित करें










