Home / Uncategorized / ट्रेलर की चपेट में आकर 5 वर्षीय बालक की मौत

ट्रेलर की चपेट में आकर 5 वर्षीय बालक की मौत

पूर्वांचल राज्य वाराणसी आदमपुर थाना क्षेत्र के भदंऊ चूंगी के एन के पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार रात सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रेलर एन एल 01 ए एच 2063 ने धनराज विश्वकर्मा 5 वर्षीय बालक को कुचल दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर कुछ दूर जाकर खड़ा कर जान बचाने के नियत से पुलिस के पास चालक पहुंचा । पुलिस ड्राईवर को थाने भेजा।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा- बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कबीरचौरा मर्चरी भिजवाया।मृतक बालक के पिता गोलू विश्वकर्मा चाकू-कैंची में धार लगाने का काम करते हैं। वह रोज मुहल्ले-मुहल्ले घूमकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पड़ोसियों के अनुसार गोलू पत्नी और बच्चों के साथ कई वर्षों से सड़क किनारे पटरी पर रहकर जीवन यापन कर रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि भदंऊ चूंगी पर वाहनों की रफ्तार बहुत तेज रहती है और यहां आए दिन हादसे होते हैं। फुटपाथ न होने से पटरी पर रहने वाले परिवारों के बच्चों को हमेशा खतरा बना रहता है। आदमपुर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फरार ट्रेलर चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है । गोलू विश्वकर्मा के दो पुत्र बड़ा आकाश विश्वकर्मा मृतक छोटा पुत्र धनराज विश्वकर्मा था। मां रिंकी देवी का रो रो कर बुरा हाल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *