Home / Uncategorized / सोनभद्र-झारखंड बॉर्डर के पास यात्रियों से भरी टेम्पो पलटी, कई घायल

सोनभद्र-झारखंड बॉर्डर के पास यात्रियों से भरी टेम्पो पलटी, कई घायल

पूर्वांचल राज्य संवाददाता: धर्मेंद्र कुमार चौधरी

सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र में चाँची नकतवार से झारखंड जाने वाली सड़क पर बॉर्डर स्थित खोखा के पास शनिवार दोपहर यात्रियों से भरी एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई महिला एवं पुरुष यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के अनुसार, दुर्घटना मोड़ पर टेम्पो के तेज रफ्तार होने के कारण हुई। घायल महिला सरिता देवी और घायल पवन सिंह ने आरोप लगाया कि चालक गुलाब शराब के नशे में था तथा नाबालिग है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के बाद सभी घायलों को कोन स्थित निजी साई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। घायलों के अनुसार, दुर्घटना में कई लोगों के हाथ और पैर में फ्रैक्चर सहित अन्य गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, टेम्पो मालिक ने सभी घायलों के उपचार का खर्च वहन करने का आश्वासन दिया है। चालक के शराब के नशे में होने और नाबालिग होने संबंधी आरोप घायलों के बयानों पर आधारित हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *