Home / Uncategorized / चिकित्सक दंपति के पुत्र ने नीट परीक्षा पास कर परिवार समेत जनपद का बढ़ाया मान

चिकित्सक दंपति के पुत्र ने नीट परीक्षा पास कर परिवार समेत जनपद का बढ़ाया मान

राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के चरजपुरा गांव निवासी चंद्रांश पांडेय ने नीट परीक्षा-2026 में सफलता प्राप्त की है। इसकी सूचना पर गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। चंद्रांश पांडेय के पिता डा. चंद्रप्रकाश पांडेय एवं मां डा. मोनिका पांडेय रुहेलखंड मेडिकल कालेज बरेली में चिकित्साधिकारी हैं। चंद्रांश की पढ़ाई बरेली में ही हुई है। चंद्रांश के बड़े पिता सत्यप्रकाश पांडेय उर्फ मारुति पांडेय ने बताया कि चंद्रांश बचपन से ही मेधावी और कुशाग्र बुद्धि के छात्र रहे हैं। शुरुआती दिनों से ही पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता और लगन देखकर परिजनों व शिक्षकों को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं, जिसे उन्होंने नीट 2026 में सफलता प्राप्त कर सही साबित कर दिखाया। आज उसकी सफलता पर गर्व करते हुए कहा की मेरे परिवार में मानव सेवा में आज एक और कड़ी जुट गई इस पर हमे गर्व के साथ अत्यंत ही खुशी हो रही है। इस खुशी के माहौल में श्री पांडे गांव में मिठाईयां बांटी। उन्होंने ने बताया कि चंद्रांश का नीट परीक्षा में 2700वां रैंक है। अब चंद्राश एमबीबीएस में दाखिला लेगा। इस सूचना पर क्षेत्र के गणमान्य लोग उनके पैतृक आवास पर पहुंच कर बधाई के साथ शुभकामनाएं भी दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *