Home / Uncategorized / बलिया के नगवा गांव के प्रतिभाशाली छात्र सत्कृत पाठक ने नीट 2026 में लहराया परचम

बलिया के नगवा गांव के प्रतिभाशाली छात्र सत्कृत पाठक ने नीट 2026 में लहराया परचम

99.71 पर्सेंटाइल के साथ सरकारी मेडिकल कॉलेज में हासिल की उच्च रैंकिंग सीट, कोटा में की थी कठिन तैयारी
राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जनपद के नगवा गांव निवासी सत्कृत पाठक ने नीट 2026 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सत्कृत ने इस अखिल भारतीय स्तर की कठिन प्रतियोगी परीक्षा में 99.71 पर्सेंटाइल अंक हासिल करते हुए उच्च रैंकिंग के साथ सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट सुनिश्चित की है। इस उपलब्धि से गांव के साथ-साथ पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है। सत्कृत बचपन से ही मेधावी और कुशाग्र बुद्धि के छात्र रहे हैं। शुरुआती दिनों से ही पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता और लगन देखकर परिजनों व शिक्षकों को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं, जिसे उन्होंने नीट 2026 में सफलता प्राप्त कर सही साबित कर दिखाया। सत्कृत ने अपनी नीट की तैयारी शिक्षा नगरी कोटा, राजस्थान में रहकर की। कोटा में कठोर अनुशासन और नियमित अध्ययन के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता में परिवार का भरपूर सहयोग रहा। सत्कृत के पिता सुधांशु पाठक भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में दिल्ली स्थित इंटेलिजेंस ब्यूरो में कार्यरत हैं। उनकी माता सरिता पाठक गृहिणी हैं और उन्होंने पुत्र के लालन-पालन और शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सत्कृत की इस सफलता पर गांव नगवा सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर है। परिजनों, पड़ोसियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सत्कृत के मामा मुकेश मिश्रा जो सीमाशुल्क अधीक्षक के पद पर मुंबई में कार्यरत है अपने भांजे की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *