Home / Uncategorized / चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान कवलपुरा गांव निवासी 37 वर्षीय श्याम कुमार, पुत्र स्व. तेजबहादुर के रूप में हुई है। यह घटना रविवार को खेत में काम करते समय हुई।
जानकारी के अनुसार, श्याम कुमार रविवार दोपहर करीब 11 बजे बारिश के दौरान अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे और धान की रोपाई की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोग श्याम कुमार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
मृतक श्याम कुमार के परिवार में उनकी पत्नी कुमकुम सिंह (35 वर्ष) और दो बेटे ऋषभ सिंह (22 वर्ष) व राघवेंद्र प्रताप सिंह (20 वर्ष) हैं। श्याम कुमार अपने दो भाइयों में छोटे थे, उनके बड़े भाई रिंकू सिंह वाराणसी में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *