Home / Uncategorized / चोरी की घटना का शक्तिनगर पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, चार मोटर व कॉपर तार बरामद

चोरी की घटना का शक्तिनगर पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, चार मोटर व कॉपर तार बरामद

पूर्वांचल राज्य संवाददाता: पंकज शुक्ला / दीपू तिवारी

सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई चार लोहे की मोटर एवं एक मोटर का कॉपर तार बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस को यह सफलता मिली है। इस संबंध में थाना शक्तिनगर में मु.अ.सं. 132/2026 के तहत धारा 305 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक सदाशिव राय द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस टीम लगातार अभियुक्तों की तलाश और सुरागरसी में जुटी हुई थी। इसी क्रम में 19 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 3:32 बजे थाना शक्तिनगर पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की गई चार लोहे की मोटर और एक मोटर का कॉपर तार बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में धानू सरदार पुत्र सोहन सरदार, निवासी राजकिशन कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र (मूल निवासी ग्राम सोहदा, थाना कोतका, जिला सिंहभूम, झारखंड) तथा रंजीत लागोरी पुत्र सीमल लागोरी, निवासी राजकिशन कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र (मूल निवासी ग्राम जयंतगढ़, थाना राजनगर, जिला सिंहभूम, झारखंड) शामिल हैं। बरामद सामान में चार लोहे की मोटर एवं एक मोटर का कॉपर तार शामिल है कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सदाशिव राय, मुख्य आरक्षी दिनेश भारती, आरक्षी सचिन तिवारी एवं आरक्षी कमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। चोरी की घटना के सफल खुलासे और चोरी गए सामान की बरामदगी पर एनसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने थाना शक्तिनगर पुलिस की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास व्यक्त किया है। शक्तिनगर पुलिस ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *