Home / Uncategorized / सावन के पहले सोमवार पर काशी में हाई अलर्ट, शिवालयों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस

सावन के पहले सोमवार पर काशी में हाई अलर्ट, शिवालयों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस

ए सी पी कोतवाली ने ओमकारेश्वर समेत सभी मंदिरों का किया औचक निरीक्षण

पूर्वांचल राज्य वाराणसी सावन माह के पहले सोमवार को लेकर काशी पुलिस कमिश्नरेट हाई अलर्ट पर है। बाबा के दर्शन को उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर है। इसी को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया हैं।आदमपुर क्षेत्र में स्थित ओमकारेश्वर शिव मंदिर सहित सभी छोटे-बड़े शिवालयों पर विशेष सतर्कता बरती जायेगी । श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस बल दिन-रात ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
रविवार को एसीपी विजय प्रताप सिंह कोतवाली और आदमपुर थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने आदमपुर क्षेत्र के ओमकारेश्वर मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में तैनात होने वाले पुलिस बल की ड्यूटी के साथ सीसीटीवी कैमरे और बैरिकेडिंग लगाने को सम्बधित विभाग को अवगत कराने के लिए रूप रेखा तैयार किया जायेगा। जिससे भीड़ नियंत्रण करने में मदद मिलेगी।थाना प्रभारी ने डियूट में लगने वाले सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं से शालीनता से पेश आएं और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *