पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी / पंकज शुक्ला
सोनभद्र बभनी, 24 जुलाई। विकास खंड बभनी के ग्राम सभा मुनगाडीह स्थित पंचायत भवन में 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में ग्रामीणों के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण तथा आयुष्मान भारत कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
आयोजकों ने क्षेत्र के वृद्धजन, महिलाएं, पुरुषों एवं बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. दिब्याशु जी एवं विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रामअवध जी उपस्थित रहेंगे। शिविर में चिकित्सा अधीक्षक, बभनी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रहकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श प्रदान करेगी।
आयोजक महेंद्र कुमार एवं धीरेश सिंह ने क्षेत्रवासियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
कार्यक्रम विवरण
– दिनांक: 29 जुलाई 2026 (बुधवार)
– समय: प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
– स्थान: पंचायत भवन, मुनगाडीह, विकास खंड बभनी, जनपद सोनभद्र।










