Home / Uncategorized / लकड़ी लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, चालक बाल-बाल बचा

लकड़ी लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, चालक बाल-बाल बचा

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : धर्मेंद्र कुमार चौधरी

सोनभद्र कोन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा–कोन मार्ग पर नौडीहा रामगढ़ चौराहे के समीप गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। लकड़ी का बोटा लादकर जा रही एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेलगुड़वा की ओर से कोन की तरफ जा रही थी। नौडीहा रामगढ़ चौराहे के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए तथा चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।दुर्घटना में चालक को हल्की चोटें आईं, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। संयोग रहा कि ट्रक पलटने के समय सड़क पर अन्य कोई वाहन या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए तेलगुड़वा–कोन मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।सड़क पर ट्रक पलट जाने के कारण वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से मार्ग को आंशिक रूप से सुचारु कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने ट्रक को हटवाने की व्यवस्था कर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *