Home / Uncategorized / धानापुर पुलिस ने पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस कराया बरामद

धानापुर पुलिस ने पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस कराया बरामद

धानापुर पुलिस ने पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस कराया बरामद
धानापुर, चंदौली। थाना धानापुर पुलिस ने मारपीट और फायरिंग के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक देशी तमंचा तथा एक फायरशुदा कारतूस बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी बढ़ा दी गई है।
पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को रमरजाय चौराहे के पास प्रकाशपुर निवासी विजय बहादुर सिंह के साथ अखिलेश सिंह, चंदन सिंह और रतनराज सिंह ने मारपीट की थी। आरोप है कि घटना के दौरान अवैध असलहे से फायरिंग की गई तथा तमंचे की बट से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया गया। इस संबंध में थाना धानापुर में मु.अ.सं. 118/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान आरोपी अखिलेश सिंह को 6 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि चंदन सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था और न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया था।
पुलिस ने न्यायालय से चंदन सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त कर शुक्रवार को उसकी निशानदेही पर ग्राम डबरिया जाने वाले मार्ग से लगभग 100 मीटर अंदर झाड़ियों में छिपाकर रखा गया 315 बोर का देशी तमंचा और एक फायरशुदा कारतूस बरामद किया।
बरामदगी के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को पुनः जिला कारागार वाराणसी भेज दिया गया।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रेमशंकर यादव, कांस्टेबल सुमित कुमार सिंह, बिपिन सिंह तथा दिग्विजय सिंह की टीम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *